Breaking News
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को याद किया
  • उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर तीखी बहस, सत्ता पक्ष ने बताया ऐतिहासिक कदम

नैनी झील या उसके आसपास गंदगी करने पर होगा 5 हजार का चालान

देहरादून, न्यूज़ आई : नैनी झील में गंदगी के अंबार का हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन व नगर पालिका को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए तो पूरा सरकारी अमला अलर्ट मोड पर आ गया। नगरपालिका व जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को झील सफाई अभियान चलाकर एक ट्रक कूड़ा एकत्र किया तो अब पालिका की ओर से सभी नौका चालकों को कूड़ेदान उपलब्ध कराए गए हैं। नौका चालकों सहित अन्य को सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी झील या उसके आसपास गंदगी करते हुए पाया गया तो पांच हजार तक की चालानी कार्रवाई की जाएगी।

अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के अनुसार नाव में खाने पीने की वस्तुएं ले जाना वर्जित है,लेकिन इसके बाद भी तमाम लोग नौकायन के दौरान बिस्किट सहित चिप्स आदि के रैपर झील में फेंक देते हैं। इसलिए सभी नाव चालकों को नाव में रखने के लिए कूड़ेदान वितरित किए गए हैं। इसके बाद भी कोई गंदगी करते हुए पाया गया तो उस पर पांच हजार तक चालानी कार्रवाई की जाएगी।