Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की

देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग की है। दिल्ली में रावत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देकर लौटे हरीश रावत ने ये मांग इंटरनेट मीडिया पर लिखी अपनी एक पोस्ट के जरिए उठाई।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमने अपने नेता राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सांसद प्रदीप टम्टा, संजय चौधरी, हरिपाल के साथ उत्तराखंड के महान सपूत जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। देश के नागरिक लाइनबद्ध खड़े होकर जिस तरह से भारत माता की जय-जयकार कर रहे थे और बिपिन रावत अमर रहे के नारों को गुंजयामान कर रहे थे, वे राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रतीक बन गए थे। हरीश रावत ने आगे कहा कि भारत माता के इस वीर सपूत को भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्हें भारतरत्न से विभूषित किया जाना चाहिए। ये सम्मान एक विशेष समारोह कर दिया जाना चाहिए।