Breaking News
  • यात्रा मार्ग पर बड़े स्तर पर सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था
  • पूरे प्रदेश में लागू होगी “मनी बैक” प्लास्टिक योजना
  • सीएम धामी के सख्त निर्देश—कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा 2026 को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने का ऐतिहासिक पहल
  • गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना

बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई : सोमवार को बीजेपी प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के साथ पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसमें आगामी नामांकन समेत अन्य चुनावी प्रक्रिया के साथ चुनाव रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी उत्तराखंड को एक परिवार की तरह मानते हैं. लिहाजा, अब सभी का दायित्व है कि अपने परिवार के संरक्षक को रिकॉर्ड मतों सभी पांचों सीट जीतकर दें. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेश बंसल ने नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट, हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत अल्मोड़ा प्रत्याशी अजय टम्टा, टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के साथ चुनावी रणनीति और तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान प्रत्याशियों के नामांकन, चुनाव प्रचार प्रसार की योजना, आगामी दिनों में होने वाली रैलियों और बैठकों की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया.