Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

फूलों से सजा उत्तराखंड का राजभवन, वसंत उत्सव का हुआ आगाज

देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड राजभवन में आयोजित वसंत उत्सव का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में ढाई सौ करोड़ रुपये के पुष्प कारोबार की संभावना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण किया है। इसलिए पुष्प कारोबार यहां आजीविका का सबसे बड़ा हिस्सा बन सकता है। राज्यपाल ने डाक विभाग के टिकट जारी किया। उन्होंने नंदा पत्रिका का विमोचन किया। कहा कि उद्यान विभाग शहद और फूल-फलों के विकास के लिए बहुत अधिक कार्य कर रहा है। राज्यपाल ने उत्तराखंड की महिला शक्ति की प्रशंसा की।