Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण सत्यापन के बाद ही दर्शन करने का टोकन दिया जाएगा

देहरादून, न्यूज़ आई : चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण सत्यापन के बाद ही दर्शन करने का टोकन दिया जाएगा। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का सत्यापन चार स्थानों पर किया जाएगा। अब तक यात्रा के लिए लगभग 10 लाख श्रद्धालु अपना पंजीकरण कर चुके हैं। बता दें कि सरकार ने स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट दी गई है। इस बार चारों धाम में दर्शन के लिए कतार प्रबंधन व्यवस्था लागू की जा रही है। जिसमें श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। पंजीकरण के आधार पर श्रद्धालुओं का दर्शन करने के समय का स्लॉट दिया जाएगा। धामों में जाने से पहले श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन किया जाएगा। केदारनाथ धाम के पंजीकृत श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन सोनप्रयाग में होगा। जबकि बदरीनाथ के लिए पांडुकेश्वर, गंगोत्री के लिए हिना व यमुनोत्री के लिए बड़कोट में सत्यापन किया जाएगा।