Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

भाजपा के राजपुर रोड सीट के उम्मीदवार खजान दास ने जनसंपर्क कर मांगे वोट

देहरादून, न्यूज़ आई । भाजपा के राजपुर रोड सीट के उम्मीदवार खजान दास ने मोहिनी रोड, इंद्रेशनगर, तिलक रोड गुजराती बस्ती, इंदिरा कॉलोनी चुक्खुमोहल्ला में जनसंपर्क कर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में विधानसभा के हर क्षेत्र में काम किए गए हैं। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिसका फायदा भाजपा को इस चुनाव में मिलेगा। भाजपा की प्रदेश भर में 60 से ज्यादा सीटों पर जीत होगी। इसके बाद उन्होंने डालनवाला में कमरा बैठक की। वहीं कार्यक्रम संयोजक पूनम शर्मा व प्रदेश आईटी सेल प्रभारी महिला मोर्चा उत्तराखंड भाजपा ने बताया कि राजपुर रोड सीट बीजेपी जीत रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री अतुल शर्मा, मंडल अध्यक्ष ानी सैनी, रश्मि, छोटू राम, चंद्र किरण, चंद्रा देवी, नरमेश देवी, पूजा देवी, अमरकली, राजेश्वरी देवी, सुषमा सिंह आदि उपस्थित रहे।