Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

उत्तराखंड में अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेलों का होगा आयोजन

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विंटर नेशनल गेम्स भी उत्तराखंड में ही आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से बुधवार को नई दिल्ली में भेंट के बाद यह जानकारी दी।

बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा से मुख्‍यमंत्री धामी ने भेंट की। इस दौरान पूर्व में दिए गए प्रस्ताव पर उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी, 2025 से 14 फरवरी, 2025 के मध्य किए जाने पर स्वीकृति मिली। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम्स का आयोजन भी उत्तराखंंड में किए जाने का निर्णय लिया गया है।