Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

हरिद्वार आम महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित मैंगो फार्म पहुंचे। यहां उन्होंने आम उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, किसानों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सभी ने आम भी खाए। मुख्यमंत्री ने आम उत्पादकों और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए उनके कृषि क्षेत्र में योगदान की सराहना की। साथ ही बागवानी और कृषि को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि-बागवानी को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और बेहतर विपणन सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में किसानों के सम्मान और बड़ी जनभागीदारी को देखते हुए इसे राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इसे ग्रामीण और किसान वर्ग तक सरकार के संदेश के रूप में देखा जा रहा है।