Breaking News
  • राज्य में संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और आधुनिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 8 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • यूसीसी, नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर उत्तराखंड ने कायम की नई मिसालः मुख्यमंत्री
  • हिमालय ब्रांड से उत्तराखंड की मातृशक्ति के उत्पादों को देश-दुनिया में मिल रही नई पहचानः मुख्यमंत्री धामी
  • हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

सीएम धामी ने हरिद्वार सीसीआर भवन में कांवड़ मेले की समीक्षा बैठक ली

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार सीसीआर भवन में कांवड़ मेले की समीक्षा बैठक ली. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तय समय पर कांवड़ यात्रा की तैयारी करने के निर्देश दिए. बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. सीएम धामी ने जगजीतपुर में भाजपा द्वारा आयोजित मेंगो पार्टी और किसान संवाद में भी भाग लिया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कांवड़ मेले में शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत और उनकी सफल यात्रा को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई है. हरिद्वार गंगाजल लेने वाले कांवड़ियों के लिए बिजली, पानी सड़क, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, घाटों की सफाई, शौचालय और पार्किंग की बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी. इस बार कांवड़ मेले में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय बनाए जाएंगे. सीएम धामी ने कहा हरिद्वार के स्थानीय निवासी, साधु संत और सभी स्टेक होल्डर मिलकर शिवभक्तों का स्वागत करेंगे. उनकी यात्रा को सफल बनाएंगे. इसके साथ ही सीएम धामी ने कांवड़ियों से भी कांवड़ यात्रा के नियमों का पालन करते हुए अपनी यात्रा पूरी करने की अपील की.
सीएम धामी ने बताया हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तीन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया है. हरिद्वार पूरे विश्व का आध्यात्मिक स्थान है. यहां सभी बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी. गंगा कॉरिडोर बनने के बाद हरिद्वार में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. निश्चित रूप से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी गंगा कॉरिडोर से लाभ मिलने वाला है.

Leave a Reply