Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

पुष्कर सिंह धामी ने कहा निकाय चुनाव में आएंगे शानदार नतीजे, बीजेपी दर्ज करेगी बंपर जीत

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में निकाय चुनाव, दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम धामी ने जीत का दावा किया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारक बनाया गया है. जिसके तहत सीएम धामी ने 22 से 24 जनवरी तक दिल्ली के तमाम जगहों पर प्रचार- प्रसार किया.

तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया. 25 जनवरी को देहरादून पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के सवाल पर कहा कि देश में इस समय लोग डबल इंजन की सरकारों को प्राथमिकता दे रहे हैं. हर राज्य में डबल इंजन की सरकारों को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है. ऐसे में दिल्ली की लोगों ने भी बीजेपी को जिताने का मन बना लिया है. उत्तराखंड राज्य में चल रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर 23 जनवरी को मतदान हुआ था. इस चुनाव में 65.41 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 25 जनवरी यानी आज सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रदेश की दोनों मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस निकाय चुनाव जीत का दावा कर रही है. इसी क्रम में नगर निकाय चुनाव नतीजे के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शानदार नतीजे आएंगे. उत्तराखंड में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी.