Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

उत्‍तराखंड में 72 घंटे में मृतक आश्रित को मिलेगी आर्थिक सहायता

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदों को निर्देश दिए हैं कि आपदा के दौरान मृत्यु उपरांत अनुग्रह राशि का वितरण 72 घंटे के भीतर मृतक आश्रितों को हर हाल में किया जाए। किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। यदि शिनाख्त या अन्य कारणों से विलंब हो तो अधिकतम एक सप्ताह में अनुग्रह राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इसी संदर्भ में गुरुवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर मुख्यमंत्री के निर्देशों से अवगत कराया। सुमन ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम विभाग की ओर से जारी आरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी सतर्कता बरतें, नदियों-नालों के जलस्तर की नियमित निगरानी करें।
उन्होंने डीएम के माध्यम से जनहानि, पशुहानि व भवन क्षति की जानकारी ली। कहा कि अनुग्रह सहायता वितरण में किसी भी प्रकार का विलंब बर्दाश्त नहीं होगा। जिलाधिकारियों को अब तक हुई विभागीय क्षति का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट शासन को शीघ्र भेजने को कहा, ताकि एसडीआरएफ एवं एसडीएमएफ मद से केंद्र सरकार से अतिरिक्त धनराशि प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा जा सके।
सचिव विनाेद कुमार सुमन ने जिलों से एसडीआरएफ और नान-एसडीआरएफ धनराशि के व्यय की स्थिति भी जानी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशभर में अतिवृष्टि से उत्पन्न हालात पर लगातार नजर बनाई हुई है और प्रभावितों को समय पर राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रसारित अलर्ट व चेतावनियों को वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए।