Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

अक्षय कुमार और करीना कपूर विज्ञापनों की कमाई में बने नंबर वन

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियां केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि विज्ञापनों के जरिए छोटे पर्दे पर भी अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं, बल्कि कमाई में भी आगे रहती हैं। बता दें कि विज्ञापनों के मामले में अक्षय कुमार ने सबसे ज्‍यादा कमाई करने की हैसियत हासिल की है, जिस पर अरसे से अमिताभ बच्चन का कब्जा रहा है। साल 2020 में सबसे ज्यादा विज्ञापनों में दिखने के मामले में अक्षय कुमार नंबर वन रहे हैं। अभिनेत्रियों में ये खिताब करीना कपूर के सिर सजा है। करीना ने इस मामले में दूसरी तमाम अदाकाराओं को पीछे छोड़ दिया।
करीना ने जब से फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की है तब से ही वह पर्दे से कभी दूर रही ही नहीं। बड़े पर्दे पर तो वह हर साल अपनी उपस्थिति दर्ज कराती ही हैं, साथ ही टीवी के विज्ञापनों में भी उन्हें खूब देखा जाता है। बड़ी बात तो यह है कि करीना को अक्सर वैश्विक स्तर पर चलने वाले उत्पादों के विज्ञापन ही ज्यादा मिलते हैं। जहां एक ओर वर्ष 2020 सबके लिए कष्टदायी और मुश्किल भरा रहा, ऐसे में करीना ने टीवी पर अभिनेत्रियों पर फिल्माए गए विज्ञापनों में अव्वल स्थान पाया। उन्होंने पूरे साल के लगभग 10 फीसदी विज्ञापनों को अपने नाम किया।