Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मई से होगी शुरू

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून चलेंगी। बोर्ड 15 जुलाई तक नतीजे घोषित करेगा। सीबीएसई जल्द ही परीक्षा की समय सारिणी भी जारी करेगा। अगले वर्ष बोर्ड परीक्षाएं देने वाले देश भर के लाखों छात्रों की अनिश्चितताओं को विराम देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 का 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया। उन्होंने कहा कि एक मार्च से प्रायोगिक परीक्षा (प्रेक्टिकल) शुरू होंगी जबकि सामान्य दिनों में 1 से 15 जनवरी के बीच विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल होते हैं।
इसके बाद 15 फरवरी से मार्च मध्य तक बोर्ड परीक्षाएं होती हैं लेकिन कोरोना के मद्देनजर मौजूदा परिवेश में सरकार ने निर्णय लिया है कि 4 मई से 10 जून के बीच सीबीएसई परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 15 जुलाई तक संभवत: परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।