Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

चोटिल तेज गेंदबाज उमेश यादव हुए सीरीज से बाहर

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। चोटिल तेज गेंदबाज उमेश यादव 4 मैचों की सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।
उमेश मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे। उमेश अब भारत लौट रहे हैं। 33 वर्षीय इस पेसर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लंगड़ाते हुए मैदान छोड़ना पड़ा था। उमेश ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टूर मैच और टेस्ट मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने कुल 39.4 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उनके नाम 4 विकेट आए।