Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

योगगुरू बाबा रामदेव ने की कोरोना की नई दवा लॉन्च

योगगुरू बाबा रामदेव ने आज कोरोना की नई दवा लॉन्च की है. पतंजलि का दावा है कि नई दवा साक्ष्यों पर आधारित है. योग गुरु रामदेव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना वायरस की दवा लॉन्च की है. रामदेव की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे. रामदेव ने कहा है कि पतंजलि की कोरोनिल टैबलेट से अब कोविड का इलाज होगा. योग गुरु रामदेव ने ‘पतंजलि द्वारा कोविड की पहली साक्ष्य-आधारित दवा’ पर वैज्ञानिक शोध पत्र जारी किया है. रामदेव ने कहा है कि पतंजलि की दवा कोरोनिल पर जो भी शक किया जा रहा था वो शक के बादल अब छंट चुके हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि आयुर्वेद की प्रमाणिकता और बाबा रामदेव पर किसी तरह का शक नहीं किया जाना चाहिए. बाबा रामदेव का सपना ही भारत सरकार का सपना है.