Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने पार्टी ध्वज दिखाकर पीएम मोदी की जनसभा के लिए रवाना किए प्रचार वाहन

देहरादून, न्यूज़ आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 4 दिसंबर को परेड ग्राउंड देहरादून पर होने वाली जनसभा के प्रचार-प्रसार हेतु आज राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून से प्रचार वाहनों को पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया !
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए देहरादून के भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकों में भारी उत्साह है, मौसम का साथ बना रहा तो निश्चित तौर पर परेड ग्राउंड पर लाखों लोग प्रधानमंत्री को सुनेंगे !
महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया की महानगर की प्रत्येक विधानसभा में 3 ई- रिक्शा तथा 1 छोटा हाथी जनसभा के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार सामग्री के साथ भिजवाया गया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल,महानगर आईटी संयोजक अनुराग भाटिया, सह सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ कपूर, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, कार्यालय सह प्रभारी महेश गुप्ता, बृजलेश गुप्ता, सरिता गौड, बबीता सहोत्रा सहित महानगर के सभी पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री मोर्चों के अध्यक्ष महामंत्री इत्यादि उपस्थित रहे।