Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

केंद्र ने कुम्भ मेला विशेष सहायता में 325 करोड़ रु. अवमुक्त किये

देहरादून, न्यूज़ आई। वित्त मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कुम्भ मेला 2021 विशेष सहायता में 325 करोङ रूपए अवमुक्त किये गये हैं। इस मद में अभी तक 405 करोड रूपए की राशि अवमुक्त की जा चुकी है। इसी प्रकार मसूरी शहर की जलापूर्ति योजना के पुनर्गठन में 80 करोङ रूपए की राशि अवमुक्त की गई है। जबकि पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड को द्वितीय किश्त में 112 करोङ 50 लाख रूपए की राशि अवमुक्त की गयी है। इसके अंतर्गत अभी तक उत्तराखण्ड को 675 करोङ रूपये की राशि अवमुक्त की जा चुकी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियो के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड विकास पथ की ओर अग्रसर है।