Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से सीएम धामी की मुलाकात

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं. बीती रोज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की है. इस दौरान कई मुद्दों को लेकर बातचीत की. इसके अलावा सीएम धामी अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं.

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से इस मुद्दे पर हुई बात: वहीं, आज यानी 15 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से उनकी मुलाकात उत्तराखंड में नई विद्युत परियोजनाओं को लेकर हुई. मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सीएम धामी ने उत्तराखंड की 21 जल विद्युत परियोजनाओं में 5 विद्युत परियोजना के जल्द शुरुआत करने को लेकर केंद्र से मदद मांगी है. जिस पर मंत्री पाटिल ने भी उत्तराखंड की इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही है.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से सीएम धामी की मुलाकात: इसके साथ ही सीएम धामी ने ओम बिरला से भी मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सीएम पुष्कर धामी ने चारधाम यात्रा का प्रसाद दिया और उत्तराखंड के उत्पाद देकर उनकी विशेषताएं भी बताई. सीएम धामी ने स्पीकर बिरला से कहा है कि उत्तराखंड के उत्पादों और यहां के पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए राज्य के साथ केंद्र व लोकसभा को भी आगे आना चाहिए.