Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

मंत्री सौरभ बहुुगुणा ने एच.डी.एफ.सी. बैंक के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बुधवार को विधानसभा स्थित अपने कक्ष में गन्ना सोसाइटी के आधुनिकीकरण के सम्बन्ध में एच.डी.एफ.सी. बैंक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
कैबिनेट मंत्री श्री बहुगुणा ने गन्ना सोसाइटी के आधुनिकीकरण की दिशा में एच.डी.एफ.सी द्वारा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग हेतु निर्मित ईआरपी सोल्यूशंस के एप्लीकेशन का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि यह गन्ना विकास तथा सुगर इण्डस्ट्री से जुड़े किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। गन्ना सोसाईटी की पर्चियां एचडीएफसी द्वारा निर्मित ईआरपी सोल्यूशंस एप्लीकेशन के माध्यम से किसानों को प्राप्त होंगी, जिससे गन्ना किसानों को ऑनलाइन पर्ची प्राप्त करने में सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि गन्ना पर्चियों के वितरण में पारदर्शिता लाने तथा फैक्ट्रियों को आधुनीकृत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बैठक में सचिव गन्ना विकास विजय कुमार यादव, आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग हंसा दत्त पाण्डे, एचडीएफसी के जोनल हेड बकुल सिक्का तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।