Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला
  • ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’ अभियान से शासन और जनता के बीच बढ़ा विश्वास – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान बना सुशासन का प्रभावी माध्यम

दून अस्पताल की अवैध मजार हटाई गई, देर रात चला धामी सरकार का बुलडोजर

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड की धामी सरकार का लगातार अवैध मजारों को गिराने का सिलसिला जारी है. देर रात देहरादून की चर्चित और दून अस्पताल के बाहर बनी मजार को गिरा दिया गया. यह मजार दून अस्पताल के गेट पर बनी हुई थी. बताया जाता है कि ऋषिकेश के किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस मजार की शिकायत कर जांच करने की मांग की थी. जांच करने के बाद मजार अवैध पाई गई और प्रशासन ने बुलडोजर से इसे गिरा दिया.

देहरादून प्रशासन ने जांच के बाद इस मजार को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाना पाया. अब इस मजार को ध्वस्त किया गया है. मजार के मलबे से कोई अवशेष नहीं मिले हैं. बताया जाता है कि सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर ऋषिकेश के रहने वाले पंकज गुप्ता ने इस मजार की एक शिकायत दर्ज की थी. जांच के बाद इसे अवैध पाया गया. जांच के लिए नगर प्रशासन द्वारा अवैध संरचना के भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए. देर रात राजस्व, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, दून अस्पताल प्रशासन और अन्य विभागों में इस बारे में जांच की गई.