Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं पीएम मोदी की मन की बात

देहरादून, न्यूज़ आई। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा मसूरी के वार्ड धोरण बूथ संख्या 19 में किया गया। कार्यक्रम नैनीताल विधायक सरिता आर्य, मन की बात कार्यक्रम की प्रदेश संयोजिका मधु भट्ट, मसूरी विधानसभा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें वार्ड अध्यक्ष अरविंद डोभाल, मंडल महामंत्री सुरेंद्र राणा, क्षेत्रीय पार्षद चुन्नीलाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा निरंजन डोभाल, सालावाला पार्षद भूपेंद्र कठैत, बूथ अध्यक्ष भूपेंद्र सोलंकी व बूथ से संबंधित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ता वंदना श्रीवास्तव व जे पी श्रीवास्तव के आवास पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन हुआ व उनकी संस्था से संबंधित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।