Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
  • राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी का किया गया आयोजन
  • PRD जवानों के लिए खुशखबरी, सीएम धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर मानदेय वृद्धि का किया एलान
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शिष्टाचार भेंट की

जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया

देहरादून, न्यूज़ आई । जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने मतगणना स्थल महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज का निरीक्षण करते हुए मतगणना तैयारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को मतगणना स्थल पर होने वाले सभी व्यवस्थाएं एवं अवस्थापना का कार्य कल 8 मार्च 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ईटीपीबीएस की काउटिंग हेतु बनाए गए टेबल पर कम्प्यूटर व लैपटॉप आदि व्यवस्थाएं पूर्ण करने तथा इन्टरनेट स्पीड, अन्य व्यवस्था आदि की समय से जांच करने तथा वैकल्पिक व्यवस्थाएं रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभावार बनाए गए मतगणना स्थल पर लगने वाले सीसीटीवी कैमरे आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा, मिसूरी नरेश दत्त दुर्गापाल, राजपुर रजा अब्बास, अधीक्षण अभियंता लो.नि. वि. डी. सी नौटियाल, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज राजेश ममगाईं, रिटर्निंग अधिकारी सहसपुर लतिका सिंह,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस रावत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर कुलयाल, नोडल पोस्टल बैलेट डॉ0 विद्यासागर कापरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।