Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

महिला आरक्षण के मुद्दे पर तीखी बहस, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

देहरादून, न्यूज़ आई : महिला आरक्षण के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस हुई। वहीं सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में पक्ष और विपक्ष दोनों में जमकर तीख बहस हुई। कांग्रेस ने आरोप लगाए तो सत्ता पक्ष ने भी महिला विरोधी कांग्रेस के नारे लगाए। विधानसभा कूच करने जा रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कई महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के असफल होने के बाद आज मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष सत्र शुरू होते ही कहा कि देश की नारियों को विश्वास दिलाते हैं कि उनका अधिकार अवश्य मिलेगा. आधी आबादी को उनका पूरा हक दिलाएंगे ताकि मातृशक्ति विकसित भारत के निर्माण में अपनी पूरी क्षमता से योगदान दे सके. विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सदन के भीतर विपक्ष ने हंगामा किया. विपक्षियों ने वेल में जमकर हंगामा किया. सदन में निंदा प्रस्ताव रखा गया. अध्यक्ष ने निंदा प्रस्ताव स्वीकृत किया. जिसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल समय के लिए स्थगित कर दी गई.