Breaking News
  • दिल्ली में सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.
  • सीएम धामी का दिल्ली दौरा: सीएम ने पीएम के सामने रखीं उपलब्धियां, नई परियोजनाओं में मांगा सहयोग
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘विकास भी और विरासत भी’ के मूलमंत्र के साथ कार्य किया जा रहा

सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने सदन मे उठाई जनहित की मांग एम्स ऋषिकेश मे बेड व डाक्टर संख्या बढ़ाई जाए

देहरादून, न्यूज़ आई : भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने सदन की कार्यवाई मे भाग लेते हुए सरकार से जनहित के उत्तराखंड के आमजन से संबंधित अति महत्वपूर्ण विषय उठाए।
डा. नरेश बंसल ने सदन मे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से प्रश्न पूछते हुए सदन को बताया कि एम्स ऋषिकेश उत्तराखंड जो श्रद्धेय अटल जी की सरकार ने उत्तराखण्ड को दिया अब अपनी निरंतर विश्व स्तरीय सेवाए उत्तराखंड ही नही अपितु पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बहुत बड़े इलाके मे सेवाए दे रहा है व मोदी सरकार मे निरंतर समर्पण भाव से कार्य कर रहा है व विभिन्न सुविधाओ का इजाफा वहां आमजन के लिए हुआ है।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि एम्स ऋषिकेश मे दिन-प्रतिदिन मरिजो की संख्या बढ़ती जा रही है जिसके परिपेक्ष मे वहां बेड व डाक्टर कम है जिससे बेड वेटिंग बहुत है व आमजन को असुविधा होती है।डा.नरेश बंसल ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री से पुछा की कि सरकार की एम्स ऋषिकेश मे बेड व डाक्टर संख्या बढ़ाने की कोई योजना है उन्होने मांग की कि जल्द इसकी व्यवस्था की जाए जिससे आमजन को राहत मिल सके।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा जी ने सवाल का जवाब देते हुए इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने व सतत प्रतिक्रिया के तहत इसे कराने का आश्वासन डा. नरेश बंसल को दिया।