Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सस्ते गल्ले की दुकानें प्रातः 07ः00 से प्रातः 10ः00 बजे तक खुली रहेंगी

देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में कोविड कर्फ्यू दौरान राज्य की समस्त पीडीएस राशन के सस्ते गल्ले की दुकानें दिनांक 14 मई 2021 से 18 मई 2021 तक प्रातः 07ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक खुली रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने राशन (सस्ते गल्ले की दुकान) के बंद रहने से गरीब परिवारों को हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्य सचिव को सस्ते गल्ले की दुकानों के खुलने के दिन बढाने के निर्देश दिये थे।
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। इसके अनुसार अब कोविड कर्फ्यू दौरान राज्य की समस्त पीडीएस राशन के सस्ते गल्ले की दुकानें दिनांक 14 मई 2021 से 18 मई 2021 तक प्रातः 07ः00 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक खुली रहेंगी।