Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी ने की शिरकत

देहरादून, न्यूज़ आई : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल पूरे होने पर उत्तराखंड सैनिक कल्याण विभाग की ओर से देहरादून स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी ने शिरकत की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना के जवानों का आभार जताया.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई को निर्णायक अंजाम दिया गया. साथ ही सेना के साहस, समर्पण और त्याग के कारण आज कोई भी दुश्मन, भारत देश पर आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकत है. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून में बने सैन्य धाम को जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा. 22 अप्रैल 2025 को हुआ था आतंकी हमला: दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ था. उस दौरान आतंकियों ने धर्म और जाति पूछकर 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी. जिसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लॉन्च किया. इस ऑपरेशन के तहत 7 मई 2025 को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के ठिकानों को निशाना बनाया गया. भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकियों के ठिकानों को किया नेस्तनाबूद: खास बात ये है कि 7 मई 2025 को रात 1:05 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ था और मात्र 25 मिनट यानी रात 1:30 बजे आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया था. इस ऑपरेशन में भारत के तीनों सेनाओं ने अपने अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का परिचय दिया था.

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से ही सैनिकों और उनके परिजनों समेत उनकी पुरानी मांगों को पूरा किया है. सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने और उनको मोटिवेट करने के लिए पीएम, तीज त्योहारों पर सेना के बीच जाते रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर को आज एक साल का वक्त पूरा हो गया है. ऑपरेशन सिंदूर में एक सटीक रणनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीनों सेनाओं ने अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का परिचय दिया. जिसके चलते पाकिस्तान को चार दिन में घुटनों के बल आने पर मजबूर होना पड़ा, क्योंकि पूरी तरह से पाकिस्तान तहस नहस हो गया.