Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

त्तराखंड में मानसून सीजन शुरू होने से पहले सरकार पूरी तरह अलर्ट

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में आगामी मानसून सीजन और चारधाम यात्रा को देखते हुए सरकार ने आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है. आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी आपदा की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचे और रिस्पांस टाइम को हर हाल में कम किया जाए.

गौर हो कि उत्तराखंड में मानसून सीजन शुरू होने से पहले सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है. बीते दिन उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने भाग लिया. साथ ही प्रदेशभर में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में सभी जिलों और रेखीय विभागों द्वारा की गई तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया. बैठक में मंत्री ने साफ कहा कि उत्तराखंड के लिए मानसून का समय बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण होता है. एक ओर मानसून की शुरुआत होती है तो दूसरी ओर चारधाम यात्रा अपने चरम पर रहती है. ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है.

उन्होंने सभी विभागों, जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों को समन्वय के साथ 24×7 अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश दिए. मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आपदा प्रबंधन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रिस्पांस टाइम की होती है. उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की सूचना प्राप्त होते ही राहत एवं बचाव दल तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हों और राहत कार्य शुरू किए जाएं. उन्होंने संवेदनशील इलाकों में पहले से राहत टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा. मानसून के दौरान जलभराव और शहरी बाढ़ की समस्या को रोकने के लिए मंत्री ने प्रदेशभर में नालों और नालियों की विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए.

Leave a Reply