Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गाँव पंचूर पहुँचे। यहाँ उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में प्रतिभाग किया
  • बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश
  • पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा

पतंजलि पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, किया इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर अस्पताल का लोकार्पण

देहरादून, न्यूज़ आई : पतंजलि योगपीठ में संचालित अस्पताल में बृहस्पतिवार से इमरजेंसी सेवा और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया। इससे पहले शाह ने हास्पिटल का निरीक्षण कर इंटीग्रेटेड मेडिसिन सिस्टम की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह हॉस्पिटल विश्व का प्रथम हाइब्रिड हॉस्पिटल बन गया है। ऋषिकेश में कल्याण पत्रिका के शताब्दी समारोह में शामिल होकर अमित शाह ने रात्रि विश्राम पतंजलि योगपीठ में किया। उन्होंने स्वामी रामदेव के साथ गहनता से सेवाओं की जानकारी भी ली। इससे पहले योगपीठ परिसर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत किया गया। परिसर में कन्याओं ने तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया, जबकि गुरुकुलम और आचार्यकुलम के छात्र-छात्राओं ने उनसे संवाद किया। पतंजलि परिवार ने इस क्षण को गौरव, प्रेरणा और ऊर्जा संचार का माध्यम बताया। स्वामी रामदेव ने कहा कि यह पूरे पतंजलि परिवार के लिए गर्व का विषय है कि विश्व के इतिहास के प्रथम इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल का लोकार्पण ऐसे नेता की ओर से किया गया जो राष्ट्रधर्म के साथ सनातन धर्म, योग और आयुर्वेद को सर्वोपरि मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में 90 से 99 प्रतिशत रोगियों को योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षट्कर्म, पंच महाभूत चिकित्सा, मेडिकेटेड वाटर व फूड, उपवास और उपासना के माध्यम से स्वस्थ किया जाएगा।

पतंजलि में अब आधुनिक चिकित्सा पद्धति की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पर स्वामी रामदेव ने स्पष्ट किया कि पतंजलि के एलोपैथी विरोधी होने की धारणा पूरी तरह गलत है। वे एलोपैथी चिकित्सा सेवा के नहीं, बल्कि गैर-जरूरी दवाओं, गैर-जरूरी ऑपरेशन और गैर-जरूरी जांचों के विरोधी हैं। स्वामी रामदेव ने कहा कि किडनी रोगियों के लिए हमारे यहां डायलिसिस की भी व्यवस्था है लेकिन इससे बचाने का हम हर संभव प्रयास करते हैं। ब्रेन सर्जरी से पहले हम मेधा वटी, मैमोरी ग्रिट पर विश्वास करते हैं। यज्ञ चिकित्सा में मेधा यिष्टी, ब्राह्मी, शंखपुष्पी, ज्योतिष्मति से हवन कराते हैं।