Breaking News
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को याद किया
  • उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर तीखी बहस, सत्ता पक्ष ने बताया ऐतिहासिक कदम
  • कांग्रेस पर हमलावर हुये सीएम धामी, सदन के भीतर बोला हल्ला
  • वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

WTC फाइनल: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी और कप्तान कोहली में होगी कड़ी टक्कर !

नई दिल्ली: टीम इंडिया को अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड में का फाइनल खेलना है. न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउथी भारत के कप्तान विराट कोहली के सामने एक बड़ी चुनौती हो सकते हैं. टिम साउथी का विराट कोहली के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. इस कीवी गेंदबाज ने अब तक 10 बार विराट को आउट किया है. उनसे ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट का विकेट किसी ने नहीं लिया है. भारत के खिलाफ साउथी ने सिर्फ 8 टेस्ट मैचों में कुल 39 विकेट चटकाए हैं. इंग्लैंड की पिचों पर तो वैसे ही तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है, ऐसे में कोहली के सामने साउथी एक बड़ी चुनौती हो सकते हैं.