Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

कोरोना की जंग में बीसीसीआई ने भी बढ़ाया मदद को हाथ

बीसीसीआई ने सोमवार को कहा कि वह देश के विभिन्न चिकित्सा संगठनों के बीच 10 लीटर के 2000 आक्सीजन कनसंट्रेटर (सांद्रक) वितरित करेगा और इस तरह कोविड-19 महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में देश के चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगा.
महामारी की दूसरी लहर ने भारत में गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा किया है और रोजाना हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को आक्सीजन संकट का सबसे अधिक सामना करना पड़ा था जिससे अस्पतालों में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.
बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड सोमवार को घोषणा करता है कि वह कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत के प्रयासों को मजबूत करने के लिए 10 लीटर के दो हजार आक्सीजन कनसंट्रेटर्स का योगदान देगा.’’
महामारी की पहली लहर के दौरान बीसीसीआई ने पिछले साल पीएम केयर्स में 51 करोड़ रुपये का योगदान दिया था. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘बीसीसीआई चिकित्सा और स्वास्थ्य समुदाय की शानदार भूमिका की सराहना करता है और वायरस के खिलाफ हमारी लंबी लड़ाई में उनका योगदान जारी है. वे सचमुच आगे बढ़कर लड़ने वाले योद्धा हैं और हमें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया है. ’’
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘बोर्ड ने हमेशा स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है और इस संकट के समय में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है. आक्सीजन कनसंट्रेटर्स प्रभावित लोगों को तुरंत राहत मुहैया कराएंगे और उनके जल्द ठीक होने में मदद करेंगे.’