Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

मैं रिलेशनशिप्स में बिल्कुल भी अच्छा नहीं हूं: सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 54 साल के हो चुके हैं और अभी भी सिंगल हैं. अपने एक इंटरव्यू में सलमान ने ना सिर्फ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की बल्कि भाई सोहेल और अरबाज खान के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की थी. जब इंटरव्यू में सलमान खान से पूछा गया कि क्या आपके घर में आपकी शादी को लेकर बात होती है? तो इस सवाल को सलमान ने हंसी में टाल दिया. इसके बाद सलमान से पूछा गया कि क्या आप सच में किसी लड़की को डेट कर रहे हैं, आज कल उसके बारे में काफी बात हो रही हैं? दरअसल, सलमान खान से ये सवाल लूलिआ वंतूर को लेकर किया गया था. वहीं, इस सवाल पर सलमान खान ने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं रिलेशनशिप्स में बिल्कुल भी अच्छा नहीं हूं.’