Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर अपनी बेटी की पहली झलक साझा की

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकी पॉप-स्टार पति निक जोनस ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी बेटी मालती मारिया चोपड़ा जोनस की पहली झलक साझा की है। तस्वीर में, प्रियंका को अपने बच्चे को गोद में लिए देखा जा सकता है, जबकि उनके पति निक बच्ची को देख रहे हैं। अभिनेत्री ने चेहरे को नहीं दिखाया है और बच्चे के चेहरे पर दिल का इमोजी जोड़ा। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “इस मदर्स डे पर हम पिछले कुछ महीनों में रोलरकोस्टर जैसे उतार-चढ़ाव से गुजरने के बारे में सोच रहे थे। हम जानते हैं कि सिर्फ हमने ही नहीं कई अन्य लोगों ने भी ऐसा अनुभव किया होगा। एनआईसीयू में 100 से अधिक दिन गुजारने के बाद, हमारी नन्ही परी आखिरकार घर आ गई है।”