Breaking News
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को याद किया
  • उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर तीखी बहस, सत्ता पक्ष ने बताया ऐतिहासिक कदम

पति राज कुंद्रा के विवाद पर शिल्पा शेट्टी ने कहा- मुझे कानून पर पूरा भरोसा

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों पॉर्न वीडियो बनाने के मामले में जेल में हैं. एक्ट्रेस ने पहली बार इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. शिल्पा शेट्टी ने बयान जारी करते हुए लिखा है कि वो इस मामले पर अभी चुप ही रहेंगी क्योंकि ये मामला अभी कोर्ट में है.
एक्ट्रेस ने लिखा है, मैंने इस मामले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है, आगे भी नहीं करुंगी क्योंकि ये मामला अभी कोर्ट में है. एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पर लिखा है, हां, पिछला कुछ दिन मेरे लिए बहुत ही मुश्किल भरा रहा है. मेरे और परिवार के ऊपर बहुत सारे आरोप लगे हैं. मुझे ट्रोल किया गया है. सिर्फ मुझे ही नहीं मेरे परिवार को भी इसमें घसीटा गया है. मैंने इस मामले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है, आगे भी नहीं करुंगी क्योंकि ये मामला अभी कोर्ट में है. आप लोग मेरी तरफ से गलत कोट लिखना बंद करें.