Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा
  • मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान
  • उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा – मुख्यमंत्री
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय

मुझे ऐसा बकवास काम करना पड़ा, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते: नीना गुप्ता

दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता हाल में खुलासा किया कि उन्होने फिल्मों में काम सिर्फ इसलिए किया क्योंकि उन्हें अपने बिलों को भरना था, जिससे वह असंतुष्ट थीं. उन्होंने कहा कि जब टेलीविजन की बात आती है, तो उनके पास च्वॉइस होती, लेकिन उन्हें फिल्मों में ‘बकवास’ का काम करना पड़ा.
नीना गुप्ता ने साल 2018 में आई ‘बधाई हो’ की रिलीज के बाद से बॉलीवुड में सक्सेसफुल कमबैक को एन्जॉय कर रही हैं. तब से उन्होंने ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ और ‘सरदार का ग्रैंडसन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है.
नीना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने ऐसी फिल्मों में काम किया जिनका पता था कि वह नहीं चलेंगी. इनके बारे में वह पहले कभी बोल नहीं सकती थीं. ये सब उन्होंने पैसों के लिए किया. उन्होंने कहा, “पहले मैं ऐसी फिल्में करती था जिनके लिए मैं प्रार्थना करता थी कि मैं कभी दिन का उजाला न देखूं. मैंने बुरी तरह से लिखे गए किरदार निभाए क्योंकि मेरे पास कोई काम नहीं था.”