Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

UP में कोविड-19 प्रोटोकोल के साथ 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश में 50 फ़ीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है. यूपी के स्कूल भी कोविड-19 प्रोटोकोल के साथ 16 अगस्त से खुलेंगे. बता दें कि देश के कई राज्यों में दो अगस्त से स्कूल खोले जा चुके हैं.  स्कूल खोलने को लेकर लोकभवन में सीएम योगी के साथ श‍िक्षा विभाग के अध‍िकारियों की बैठक चुकी है. उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ खोले जाएंगे.
छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ मास्क पहनना अन‍िवार्य किया जाएगा. यूपी में छात्रों को स्कूल आने के लिए उनके अभिभावकों की लिखित सहमति जरूर देनी होगी. बिना सहमति पत्र स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.