Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

मॉनसून सत्र से पहले बीजेपी ने लिया बड़ा फैसला, पीयूष गोयल होंगे सदन के नेता

नई दिल्ली: मॉनसून सत्र से पहले बीजेपी ने बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य सभा में बीजेपी की तरफ से पीयूष गोयल सदन के नेता होंगे. इससे पहले थावर चंद्र गहलोत के पास यह जिम्मेदारी थी. थावर चंद्र गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के बाद पीयूष गोयल को ये जिम्मेदारी दी गई है.
बता दें कि राज्य सभा में नेता के लिए भूपेंद्र यादव, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी का भी नाम आगे चल रहा था लेकिन पीयूष गोयल को यह जिम्मेदारी दी गई है. पीयूष गोयल 2010 से राज्य सभा के सदस्य हैं. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इन्हें कपड़ा मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उपभोक्ता मामले और खाद्य एवं सार्वजनिक मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले पीयूष गोयल के पास रेलवे मंत्रालय भी था.