Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

के एस चौहान को यंग उत्तराखंड संस्था के यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड 2022 कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

नई दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई । उत्तराखंड की प्रवासी संस्था यंग उत्तराखंडने आज नई दिल्ली में आयोजित यंगउत्तराखंड सिने अवार्ड 2022 कार्यक्रम में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा किये जा रहे कार्याे एवं उत्तराखंड को भारत में बेस्ट फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन स्थापित करने के लिए उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के एस चौहान को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान ने कहा कि उत्तराखण्ड फिल्म शूटिंग हेतु अद्भूभूत एवं रमणनिक स्थान है। उत्तराखण्ड राज्य की सुंदरता एवं फिल्म नीति से आकर्षित होकर और आसान शूटिंग परमिशन से उत्तराखंड राज्य फिल्म शूटिंग का हब बन चुका है। आज परिणाम यह है कि प्रतिवर्ष उत्तराखंड में 200 से 250 बॉलीवुड फिल्म, अन्य क्षेत्रीय फिल्में, वेब सीरीज तथा नाटक की शूटिंग हो रही है। अभी हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन तथा बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार भी उत्तराखंड में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं उनके द्वारा प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता एवं उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी काफी सराहना की गई। बॉलीवुड के अन्य फिल्मकार भी निकट समय में उत्तराखण्ड में कई फिल्मो की शूटिंग करने वाले है। फिल्मकारों के लिए इस समय उत्तराखण्ड सबसे पंसदीदा शूटिंग डेस्टीनेशन बना हुआ है। श्री चौहान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के फिल्म हब के रूप में विकसित होने से उत्तराखण्ड में रोजगार के साधन बढ़ने के साथ-साथ पर्यटन सेक्टर में भी वृद्धि हो रही है।