Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

केजीएफ-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब को किया पार

बेंगलुरू ।  रिलीज होने के दो हफ्ते बाद अभिनेता यश की फिल्म ‘केजीएफ  चैप्टर 2’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म कर्नाटक की पहली फिल्म है जिसने 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में जगह बनाई है। ‘दंगल’, ‘बाहुबली-2’ और ‘आरआरआर’ के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह चौथी फिल्म है। ‘केजीएफ 2’ के हिंदी वर्जन का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। 16वें दिन ग्रॉस कलेक्शन 5.01 करोड़ रुपए था और हिंदी का ओवरऑल कलेक्शन 416.60 करोड़ रुपए रहा।

ट्रेड एनालिस्ट हिमेश मांकंद ने ट्वीट किया, “केजीएफ-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये के क्लब को पार कर लिया है। दंगल, बाहुबली-2 और आरआरआर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली केजीएफ-2 चौथी भारतीय फिल्म बन गई है, फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।”