Breaking News
  • विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव
  • उत्तराखण्ड की विकास यांत्रा में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारी- मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न

16 साल की उम्र से कर रही हैं काम नोरा फतेही

नोरा फतेही आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं. लेकिन नोरा फतेही के लिए उनका अब तक का सफर आसान नहीं रहा हैं. नोरा फतेही ने भारत आकर खूब स्ट्रगल किया लेकिन भारत आने से पहले भी उनकी जिंदगी कुछ आसान नहीं थीं. नोरा फतेही भारत आने से पहले मोरक्को में थीं और वहां उन्हें काफी कम उम्र में ही काम करना शुरु कर दिया था.
नोरा फतेही ने एक इंटरव्यू में खुद अपने स्ट्रगल को लेकर काफी बात की थी. उन्होंने बताया था कि किस तरह उन्हें बॉलीवुड में ये मुकाम मिला और इसके लिए उन्होंने कितना मुश्किलों भरा सफर तय किया. नोरा फतेही ने बताया था कि वो 16 साल की उम्र से काम कर रही हैं. दरअसल, नोरा फतेही के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी लिहाजा जब वो 16 साल की थीं तब उन्होंने अपने स्कूल के पास वाले मॉल में सेल्सगर्ल की नौकरी की थी. लेकिन जब नोरा बड़ी हुई तो उन्होंने कुछ और करने की ठानी और इसके लिए उन्होंने भारत को चुना.