Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर मोदी सरकार को बनाया निशाना

चंडीगढ़-अपनी ही सरकार के खिलाफ अक्सर बोलने वाले मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एकबार फिर मोदी सरकार को निशाना बनाया है। सत्यपाल मलिक ने रविवार को हरियाणा के दादरी में एक कार्यक्रम में कहा कि जब वो कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे तो तब वो ‘घमंड’ में थे, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी बहस भी हो गई थी। मलिक ने कहा कि मैं जब किसानों के मामले में प्रधानमंत्री से मिलने गया तो मेरी पांच मिनट में उनसे लड़ी हो गई। वे बहुत घमंड में थे। मलिक ने केंद्र पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि मैं जब किसानों के मामले में प्रधानमंत्री से मिला तो मेरी 5 मिनट में ही उनसे लड़ाई हो गई। वो बहुत घमंड में थे। जब मैंने उनसे कहा, हमारे 500 लोग मर गए, तो उन्होंने कहा, मेरे लिए मरे हैं ? मैंने कहा आपके लिए ही तो मरे थे, क्योंकि आप राजा जो बने हुए हो, इसको लेकर मेरा उनसे झगड़ा हो गया। सत्यपाल मलिक ने आगे कहा कि पीएम ने कहा अब आप अमित शाह से मिल लो। जिसके बाद मैं अमित शाह से मिला। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आगे कहा कि केंद्र को कृषि कानूनों के विरोध के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और फसलों के लिए MSP को कानूनी ढांचा देने के लिए ईमानदारी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन