Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर भी कोरोना संक्रमित

मुंबई। पूरे देश के साथ -साथ कोरोना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी तेजी से पैर पसार रहा है। आज सुबह ही अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। वहीं अब टेलीविजन क्वीन एकता कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। एकता ने लिखा-‘सभी सावधानियां बरतने के बाद भी मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूँ और उन सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील करती हूँ जो बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं।
एकता कपूर के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आते ही फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे हैं। गौरतलब है,पिछले कुछ दिनों में सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर कोरोना के शिकार हो चुके हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि कोरोना महामारी ने एक बार फिर से अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है।