Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

दूसरे टेस्ट मैच में नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना उतरी टीम इंडिया

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना उतरी है . केएल राहुल इस मुकाबले में टीम की बागडोर संभाल रहे हैं।
दरअसल, टॉस के समय पर राहुल ने बताया कि कोहली की पीठ में कुछ समस्या है और इस वजह से वह इस अहम टेस्ट मैच को मिस कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले टेस्ट तक कोहली पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। राहुल टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने वाले 34 वें कप्तान बने हैं। राहुल महज एक फर्स्ट क्लास मैच में कप्तानी करने के बाद टीम इंडिया की टेस्ट में अगुवाई करने वाले धोनी के बाद महज दूसरे ही खिलाड़ी हैं। विराट ने चार तो रहाणे ने बिना किसी फर्स्ट क्लास मैच में कप्तानी किए भारतीय टीम का नेतृत्व किया था।