Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले अनेक युवा रिवर्स पलायन कर अपने गांव और प्रदेश लौटे हैं
  • नेचर गाइड केवल पर्यटकों के मार्गदर्शक नहीं, बल्कि उत्तराखंड के जंगलों और वन्यजीवों के प्रहरी हैंः मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • 01 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला

सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में लेबनान से भिड़ेगा भारत

 (स्पोर्ट्स डेस्क) : सैफ चैंपियनशिप में चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। ग्रुप-ए से जहां कुवैत और भारत ने अंतिम चार में जगह बनाई, वहीं ग्रुप-बी से लेबनान और बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। अब अंतिम चार के मुकाबले में ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से और ग्रुप-बी में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप-ए की दूसरी टीम से भिड़ेगी। यानी कुवैत का मुकाबला बांग्लादेश से और लेबनान का सामना भारत से होगा। दोनों सेमीफाइनल एक जुलाई को खेले जाएंगे। कुवैत-बांग्लादेश मुकाबला दोपहर तीन बजे से और भारत-लेबनान मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। लेबनान ने ग्रुप (बी) स्टेज के अपने आखिरी मैच में बुधवार को मालदीव को 1-0 से हरा दिया। टीम के लिए कप्तान हसन माटूक ने 24वें मिनट में फ्री-किक पर महत्वपूर्ण गोल दागा। इस टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मैच जीते और शीर्ष स्थान पर रही। वहीं, भारतीय टीम ग्रुप (ए) स्टेज में अपने तीन में से दो मैच जीतने में सफल रही थी। उसने पाकिस्तान को 4-0 और नेपाल को 2-0 से हराया था। कुवैत के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है।