Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भारत में इस साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप का शेड्यूल जारी

 (स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत में इस साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मुंबई में 27 जून को एक कार्यक्रम में मैचों की आधिकारिक जानकारी दी गई। भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जायेगा।इंडिया में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. वहीं, इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप के लिए बीसीसीआई की ओर से कुल 12 वेन्यू तय किए गए हैं. इसमें अहमदाबाद के अलावा, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई शामिल हैं.  वहीं, बीसीसीआई वॉर्मअप मैचों के लिए 2-3 एक्स्ट्रा वेन्यू भी तय कर सकता है. रिपोर्ट में आगे कहा गया कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 10 टीमों के बीच खिताब के लिए कुल 48 मैच खेले जाएंगे. यह मैच 46 दिन तक चलेंगे.