Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मना रहे आज अपना 35वां जन्मदिन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर क्रिकेट बिरादरी ने ‘हिटमैन’ को सोशल मीडिया के जरिए शुभकानाएं दीं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे रोहित शर्मा। गॉड ब्लेस यू। सुरेश रैना ने ट्वीट किया, क्रिकेट के मास्टर रोहित शर्मा को मेरी शुभकामनाएं। आपने हम सभी को गौरवान्वित किया है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया है। भगवान आपको हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदान करें। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, एकमात्र बल्लेबाज को जन्मदिन की बधाई जिसने मुझे एक कप्तान के रूप में बुरे सपने दिए हैं। शुक्र है कि मैं अब कप्तान नहीं हूं। भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी रोहित शर्मा को बधाई दी, उन्होंने ट्विट किया, दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं रोहित, भगवान आपको आने वाले वर्ष में ढेर सारी खुशियां और सफलता प्रदान करें। मुंबई इंडियंस टीम के उनके साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा ने ट्वीट किया, जन्मदिन मुबारक हो रोहित भाई। जब से मैं छोटा था तब से आप मेरी प्रेरणा हैं और अब हर दिन मुंबई की टीम में आप मुझे प्रेरणा दे रहा हैं।