Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

कपिल देव के बाद लॉर्ड्स पर 8 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने सिराज

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में 8 विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सिराज पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स पर 8 विकेट लिए।
कपिल देव ने साल 1982 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 8 विकेट लिये थे।
इसके अलावा भारतीय टीम की लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर यह महज तीसरी जीत थी। भारत ने इस मैदान पर 19 में से 12 टेस्ट मैच गंवाए हैं, वहीं 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली एशियाई टीम पाकिस्तान है जिसने इस मैदान पर 5 मैच जीते हैं, जबकि 4 में उसे हार मिली है।
बता दें कि भारत ने खेल के पांचवें दिन इंग्लैंड को 272 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 120 रनों पर ढेर हो गई।