Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

शादी के बाद काजल अग्रवाल को नहीं मिल रहा है काम !

बॉलीवुड और टॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने पिछले साल अक्टूब में बिजनेसमैन दोस्त गौतम किचलू से शादी की थी. शादी के बाद जहां वह शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं. लेकिन उन्हें अपनी करियर की चिंता भी सता रही हैं. टॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं काजल को अब काम नहीं मिल रहा है. इसके लिए वह आधी फीस में भी काम करने को तैयार हो गई हैं.
फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत से ही ये चलन रहा है कि एक्ट्रेस की शादी के बाद उन्हें काम मिलना बंद या कम हो जाता है. काजल अग्रवाल भी इसी का सामना कर रही हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, काजल अग्रवाल ने अच्छे प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए अपनी फीस आधी करने का फैसला किया है. उन्होंने ये फैसला अच्छे ऑफर हाथ से निकल जाने के डर लिया है. ऐसा फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था.