Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

इरफान पठान संग पत्नी सफा बेग की तस्वीर को लेकर ऋचा चड्ढा आई समर्थन में

नई दिल्ली : क्रिकेटर इरफान पठान पत्नी सफा बेग की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स की आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. हालांकि, वाइफ द्वारा फोटो शेयर करने पर उन्होंने खुद का बचाव किया और बोले कि वे उनके मालिक नहीं हैं. बता दें, इरफान पठान की पत्नी ने अपने बेटे के अकाउंट से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपना चेहरा ब्लर कर दिया था, जिसे लेकर लोग इरफान को ट्रोल करने लगे थे. दरअसल, इरफान पठान जब भी पत्नी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हैं तो उन तस्वीरों में उनकी पत्नी का चेहरा कभी नजर नहीं आता.
इरफान के इस ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी उनके समर्थन में आई हैं. ऋचा चड्ढा ने इरफान के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा है- लवली फैमिली. एक्ट्रेस के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी-अपनी राय रख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, “मैं भी कहता लवली फॅमिली अगर भाभीजी अपना खूबसूरत चेहरा दिखा देतीं”.