Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

आमिर खान और किरण राव के तलाक पर कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव ने दो दिन पहले एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान किया. दोनों ने 15 साल की अपनी शादी को खत्म कर दिया और खुलासा किया कि वे पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं. उन्हें ये भी कहा कि वह अब एक-दूसरे के पैरेंट्स रहेंगे और बेटे आजाद की को-पैरेंटिंग करेंगे.
आमिर खान और किरण राव के इस ऐलान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने इंटर रिलिजन मैरिज और बच्चे की धर्म के को लेकर बातें कही हैं. उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी पर लिखा,”एक समय पंजाब में ज्यादातर परिवारों ने एक बेटे को हिंदू के रूप में और दूसरे को सिख के रूप में पाला.”
कंगना रनौत आगे लिखती हैं,”आमिर खान सर के दूसरे तलाक के साथ, यह प्रवृत्ति हिंदुओं और मुसलमानों या सिखों या मुसलमानों, या मुसलमानों के साथ किसी और में कभी नहीं देखी गई. मुझे आश्चर्य है कि एक इंटररिलिजन मैरिज में बच्चे केवल मुसलमान ही क्यों निकलते हैं? महिला हिंदू क्यों नहीं रह सकती?”
कंगना रनौत ने आगे लिखा,”बदलते समय के साथ हमें इसे बदलना होगा, यह प्रथा पुरातन और प्रतिगामी है … अगर एक परिवार में हिंदू, जैन, बौद्ध, सिख, राधास्वामी और नास्तिक एक साथ रह सकते हैं तो मुसलमान क्यों नहीं? मुसलमान से शादी करने के लिए किसी को अपना धर्म क्यों बदलना चाहिए?”