Breaking News
  • तमकनाला आपदा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी नजर
  • CM धामी लगातार कर रहे मॉनिटरिंग, अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री ने संगठनों की समस्याओं एवं मांगों के परीक्षण कर उचित समाधान के दिए निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हस्तक्षेप और निरंतर प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी

जैकलीन फर्नांडीस दक्षिण भारतीय स्टार किच्छा सुदीप की आने वाली फिल्म में आयेंगी नजर

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस दक्षिण भारतीय स्टार किच्छा सुदीप की आने वाली फिल्म विक्रांत रोणा में काम करती नजर आयेंगी।
कुछ महीने किच्छा सुदीप ने भारतीय सिनेमा में अपने 25 वर्ष पूरे करने के अवसर पर बहुभाषी फिल्म विक्रांत रोणा का शीर्षक लोगो और 180 सेकंड के स्निक पीक का अनावरण दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफ़ा पर किया था। इस धमाकेदार अनाउंसमेंट ने फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। इस फिल्म में जैकलीन की भी एंट्री हो गयी है।
निर्माता जैक मंजूनाथ ने कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि जैकलीन फ़र्नांडीस इस फिल्म से जुड़ रही हैं। उनके द्वारा किए गए काम इस बात का गवाह है कि वे क्राउड पुलर हैं। हालांकि अभी हम उनके किरदार के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं कर सकते लेकिन इस बात का वादा करते हैं कि उनकी उपस्थिति इस फिल्म में एक ऐसा मोड़ लाएगी जो देखने लायक होगा।”